फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम पर महिला ने किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी में एक महिला ने अपने मकान में प्रशासन को जानकारी दिए बिना ही पांच इराकी नागरिकों को किराये पर रखा हुआ था। मामले की सूचना मिलने पर जांच के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम पर महिला ने हमला कर दिया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौके पर मिले सभी विदेशी नागरिकों के वीजा और पासपोर्ट सही पाए गए। वह यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आए हुए थे। पूछताछ के बाद इराकी नागरिकों को छोड़ दिया गया। सीएम फ्लाइंग में तैनात एसआई राजेंद्र कुमार के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-21सी के एक मकान में विदेशी नागरिक ठहरे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को महिला पुलिस टीम साथ लेकर छापा मारा।
आरोप है कि मकान मालकिन पूजा ने जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। किसी तरह टीम ने महिला को काबू किया। मकान में पांच ईरानी नागरिक मिले। उनके वीजा और पासपोर्ट सही थे। उन्होंने बताया कि वे यहां एक अस्पताल में इलाज के लिए आए हुए हैं। मकान मालकिन ने उनकी सूचना प्रशासन को नहीं दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें