फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी दस्तावेज पर बिजली मीटर लगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला के एक साथी व मीटर रीडर को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिजली मीटर लगवाने के आरोप में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला प्रियंका कोटला भूपानी इलाके की रहने वाली है। महिला के साथी व मीटर रीडर को मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस महिला को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

कोटला भूपानी निवासी महिला राखी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके पति नवीन ने मयूर विहार, मेवला महाराजपुर निवासी प्रियंका को 8.25 लाख रुपये में 110 गज का प्लॉट बेचने का एग्रीमेंट 18 अगस्त 2020 को किया था। 10 अप्रैल 2021 की तारीख को रजिस्ट्री का समय दिया गया। रजिस्ट्री की तारीख निकल जाने के बाद प्रियंका राठी एक दिन नवीन बैंसला के पास आई और कहा उसे दूसरा प्लाॅट दे दो। नवीन ने 22 फीट के रास्ते पर दूसरा प्लॉट दे दिया। इस प्लॉट की कुल कीमत 9 लाख रुपये तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका राठी ने 1.50 लाख रुपये पुराने एग्रीमेंट के एडजस्ट कर दिए व 6.50 लाख रुपये के चेक नवीन को दिए। कुछ समय बाद प्रियंका अपनी बेटी की बीमारी के नाम से नवीन से एक लाख रुपये वापस ले गई। आरोपी महिला ने पुराने एग्रीमेंट के आधार पर राखी के पति नवीन पर दोनों प्लॉट का कब्जा लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने उसी एग्रीमेंट के आधार पर फर्जी कागजात तैयार करवाए और अपने ससुर की जमीन पर एक मीटर कनेक्शन ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला के साथी देवेंद्र और मीटर रीडर अमित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें