फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी के बाद महिला व नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला व नवजात की मृत्यु हो गई। डॉक्टर के अनुसार महिला की डिलीवरी प्रीमेच्योर थी। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें से एक नवजात की मृत्यु हो गई। इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गड्ढा कॉलोनी जैतपुर निवासी इस्फाक की पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। सोमवार की शाम दर्द होने के बाद उसे पल्ला स्थित मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रोशन ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। खून की कमी और कमजोरी के चलते डॉक्टर ने रोशन को बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली स्थित होली फैमिली अस्पताल में ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जुड़वा में से एक नवजात की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें