फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईएस टीम ने जूलरी की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने सेक्टर-10 मार्केट में बिना लाइसेंस हॉलमार्क ज्वैलरी बेच रही डीके ज्वेलर्स शॉप पर सर्च अभियान चलाया। टीम ने मौके से बड़ी संख्या में हॉलमार्क मुहर बरामद की है और ज्वैलरी जब्त कर दुकान सील कर दी है। मामले में दुकान मालिक दिनेश कुमार के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीआईएस के अधिकारी ने बताया कि विभाग को कई दिनों से डीके ज्वेलर्स पर बिना लाइसेंस के हॉलमार्क ज्वैलरी बेचने की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर सर्च के लिए एक टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम ने सेक्टर-11 पुलिस के साथ दुकान पर सर्च की। मौके पर कर्मचारी हॉलमार्क की मुहर लगी ज्वैलरी बेचते पाए गए। टीम ने दुकान संचालक से हॉलमार्क संबंधी लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं सके। उन्होंने सोने और चांदी के सभी आभूषणों को जब्त कर दुकान सील कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें