फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता की मौत के बाद पीपीएफ की नामिनी बदलकर 6.37 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से नामिनी बदलने और संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पिता की मौत के बाद पीपीएफ खाते में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नामिनी बदलकर 6.37 लाख रुपये निकालने और संपत्ति हड़पने की साजिश के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत में दायर शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

शिकायतकर्ता स्वामी धर्मेंद्र बालयोगी ने आरोप लगाया कि उनके पिता सोमेश्वर शर्मा की 20 जनवरी 2021 को मौत के बाद भारती सोमेश्वर शर्मा उर्फ भारती पाहवा, ओमप्रकाश और राघव पाहवा ने मिलीभगत कर उनकी और उनकी मां के कानूनी अधिकार हड़पने की साजिश रची। शिकायत के अनुसार पिता के पीपीएफ खाते में धर्मेंद्र को पहले नामिनी बनाया गया था। आरोप है कि पिता की मौत के बाद फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर के जरिए भारती को पीपीएफ खाते की नामिनी बना दिया गया। इसके बाद 27 मार्च 2024 को खाते में जमा 6,37,791 रुपये भारती के निजी खाते में स्थानांतरित कर पीपीएफ खाता बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैंक से दस्तावेज मांगने पर नामिनी बदलने संबंधी कागजात सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में पिता के अन्य बैंक खातों से भी धनराशि निकालने और महाकालेश्वर आश्रम की संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अदालत से मिले इस्तगासे के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें