फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनआईटी-2,3 नंबर चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी युवती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-2 नंबर क्षेत्र में ठगों ने एक युवती का कार्ड बदलकर एटीएम से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने एनआईटी-दो नंबर पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनआईटी-2 नंबर मीना मेहंदीरत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जुलाई को सुबह बेटी कीर्ति मेहंदीरत्ता एनआईटी 2-3 नंबर के चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। जब कार्ड मशीन में डाला तो उसमें स्क्रीन पर नकदी नहीं होने का मैसेज आया। इस दौरान वहां दो लड़के पहुंचे, जिनमें से एक अंदर खड़ा था और दूसरा बाहर। उसने कीर्ति को रोककर कहा की आपकी ट्रांजेक्शन चल रही है। उसने बेटी से कार्ड ले लिया और मशीन में डाला, फिर झांसे से कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया, लेकिन उसके बाद भी पैसे नहीं निकले। जब वह एटीएम से घर पहुंची तो मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें