फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माणाधीन बिल्डिंग से लाखों की तारें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के सेक्टर-72 स्थित ग्लोबल इंडस्ट्रियल पार्क में निर्माणाधीन बिल्डिंग से लाखों रुपये की बिजली की तारें चोरी हो गईं। चोरों ने बिल्डिंग की चारों मंजिलों से तारें काटकर और पाइपों से निकालकर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-76 निवासी सूरजपाल चंदीला ने पुलिस को शिकायत दी है। उनकी ग्लोबल इंडस्ट्रियल पार्क स्थित बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। शिकायत के अनुसार, चोर सात नवंबर को बिल्डिंग में घुसे थे। आठ नवंबर की सुबह सूरजपाल बिल्डिंग पहुंचे तो नीचे से ऊपर तक चारों मंजिलों की बिजली की तारें गायब मिलीं। चोरी हुई तारों की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें