फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बंद मकान से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 में बंद मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती घड़ियां चोरी हो गईं। मकान मालिक डॉ. स्वपन नंदी और उनकी पत्नी सुमिता नंदी के जर्मनी जाने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, डॉ. नंदी 2 सितंबर को जर्मनी गए थे। 21 अक्तूबर को पड़ोसी अनिल लूथरा ने उन्हें घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। विदेश से लौटने पर डॉ. नंदी को चोरी का पता चला। चोर सोने के कड़े, झुमके और चांदी के जेवर ले गए। इसके अलावा, एक आईपैड, करीब 30 हजार रुपये नकद और तीन महंगी घड़ियां भी चोरी हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें