फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जवाहर कॉलोनी में बिजली के खंभों पर लटक रहे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की आशंका से लोग हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में बिजली के खंभों पर फैले तारों का जाल स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। कई स्थानों पर खंभों से अनगिनत तार नीचे तक लटक रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

निवासी सुरेंद्र और हिमांक के अनुसार एक बिजली का खंभा एक मकान के बिल्कुल पास स्थित है, जिस पर बड़ी संख्या में तार उलझे हुए हैं। इनमें से कई तार नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे बच्चों और लावारिस पशुओं के करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह जोखिम और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने आशंका जताई कि खंभे पर लगे तारों में शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में आग लग सकती है या करंट घर तक पहुंच सकता है, जिससे मकान में रहने वाले लोगों की जान-माल को नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें