फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मिलेगा छुटकारा, वाहन भरेंगे फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मानसून में होने वाले जलभराव के कारण लगने वाले जाम से इस बार छुटकारा मिल सकता है। वाहनों को जाम से बचाने के लिए हाईवे के किनारे ड्रेन की सफाई जोरों पर है। नालों में मिट्टी और गंदगी भरी होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है। इसके कारण हाईवे और सर्विस लेन पर पानी भर जाता है और वाहन रेंगते रहते हैं। शहर में अगले तीन दिन में मानसून आने की संभावना है। पिछले साल मानसून में जलभराव के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई जगह अंडरपास में पानी भर जाने के कारण गाड़ियां फंस गईं। इस साल इस स्थिति से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा न हो इसके लिए नगर निगम को पत्र लिखकर ऐसे स्थानों को चिह्नित कर बरसात के समय वहां पानी न भरे इसकी व्यवस्था करने को कहा है। हाईवे के किनारे ड्रेन को साफ करने का काम निरंतर जारी है। पिछले साल मानसून की पहली बारिश में ही हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव होने से गाड़ियों की रफ्तार थम गई थी। सुबह के समय दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं थी। अजरौंदा मोड़ पर सड़क ने तालाब का रूप ले लिया था। इससे नीलम चौक से अजरौंदा मोड़ तक लंबा जाम लगा गया और ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा था।
बरसात में यहां सबसे ज्यादा समस्या
सबसे ज्यादा दिक्कत एनआईटी कॉलोनी, एयरफोर्स रोड, बाटा चौक, अजरौंदा चौक, बल्लभगढ़ फ्लाईओवर से गुड़ियार चौक की सर्विस रोड, ओल्ड फरीदाबाद, एनएचपीसी व मेवला अंडरपास पर रहती है। इसके अलावा बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे व बस अड्डा के सामने भी पानी भर जाता है। बस स्टैंड के आसपास जलभराव के कारण ज्यादा समस्या हो जाती है। पिछले साल सेक्टर 22 मार्केट में पानी भर गया। हार्डवेयर सोहना रोड पर सेक्टर 23, ओल्ड फरीदाबाद दौलताबाद सेक्टर 16, अजरौंदा कट पर जलभराव होने से जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे की सर्विस रोड पर पानी भरने से अजरौंदा से लेकर बल्लभगढ़ तक जाम लग जाता है। वाहनों को सुचारू चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को पानी में उतरना पड़ता है। नीलम आरओबी की अजरौंदा की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर ट्रैफिक नीलम-बाटा रोड पर डायवर्ट करना पड़ता है। ऐसे में कई बार बाटा रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग जाता है। इस कारण से मेट्रो यात्रियों व वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने से सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें