फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाटक के माध्यम से अंग्रेजी सीखाने पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को नाटक के माध्यम से अंग्रेजी पढ़ाने और उन्हें आसान तरीके से समझाने के लिए जिले की डॉ.अविनाशा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में पहली बार अंग्रेजी भाषा का लैब स्थापित किया था। इसमें छात्रों से वन टू वन अंग्रेजी को सरल तरीके से समझाया गया। ताकि बच्चों में अंग्रेजी के प्रति रूचि पैदा हो सके। इसके साथ ही उन्होंने एक पुस्तक लिखकर 90 दिनों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी को लिखने और पढ़ने का गुर सीखाया। एनआईटी तीन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका व निपुण हरियाणा की जिला प्रभारी डॉ.अविनाशा शर्मा पिछले 10 वर्षों से राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलना और सिखाने में निपुण कर रही हैं। इसके अलावा वह पिछले दो वर्षों से भिवानी बोर्ड में अंग्रेजी का प्रैक्टिस पेपर सेट करती आ रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के पोर्टल पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उन्होंने जुलाई में आवेदन किया था। उस दौरान उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस पुरस्कार के लिए वह चुनी जाएंगी। 12 अगस्त को पंचकूला में प्रजेंटेशन हुआ, जिसे दिल्ली में बैठे अधिकारी भी देख रहे थे। इसके बाद उन्हें पुरस्कार के लिए पत्र आया। पत्र देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। पांच सितंबर को उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें