फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पारिवारिक विवाद में पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल महिला एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पति की तलाश में पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक ने अपनी पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। उसे पहले बीके अस्पताल और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर, नई दिल्ली रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं वारदात के बाद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बसंतपुर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया और उसके पति आकाश उर्फ बबलू के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। शिकायत के अनुसार, 13 जुलाई की सुबह आकाश उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने अपनी पैंट की जेब से ब्लेड निकाला और प्रिया की गर्दन व दाहिने हाथ पर कई वार कर दिए। शिकायतकर्ता ने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गया। डॉक्टरों ने प्रिया को बयान देने के लिए अयोग्य बताया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें