फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पत्नी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर दिनेश धवन की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक मृतक की पत्नी को मुख्य संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने शुरुआत में पुलिस को जो कहानी बताई थी, वह झूठी निकली। ऐसे में पुलिस अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डबुआ थाना प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक हत्या में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बृहस्पतिवार को डबुआ थाना क्षेत्र में अनाज गोदाम के पास नाले में एक शव चादर में लिपटा हुआ मिला था। तीन दिन बाद मृतक की पहचान सैनिक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दिनेश धवन के रूप में हुई।
वह यहां परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी अन्नू व पांच साल की बेटी है। अन्नू के परिवार वाले भी सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने शव के फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दिनेश धवन पहले प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि 12 जनवरी को वे झारखंड नौकरी की बात कहकर घर से निकले थे। इसलिए उन्होंने गुमशुदगी के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी थी। पुलिस की जांच में अन्नू की बात झूठ निकली। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। शव कई दिन पुराना था और गली-सड़ी अवस्था में था। रविवार को शव की जांच के लिए पीजीआई रोहतक पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें