फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसे उतारा गया मौत के घाट?: लापता व्यक्ति के घर के पास जमीन में दबा मिला शव, पुलिस के लिए भी शिनाख्त बनी पहेली

Mon, 24 Aug 2026 05:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

सोमवार को जमीन में दबा एक शव मिला है। दो-तीन दिन से लापता श्यामवीर से पुलिस इसका संबंध जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मंझावली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति के घर के बराबर जमीन में दबा हुआ शव दिखाई दिया। जमीन के ऊपर शव का केवल हाथ नजर आने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार, मंझावली निवासी श्यामवीर करीब 40 से 42 वर्ष का है और मूलरूप से हाथरस का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पत्नी सीमा के मुताबिक, श्यामवीर भी पिछले दो-तीन दिन से लापता है। परिवार शेखपुरा-मोजाबाद पंचायत क्षेत्र में प्लॉट लेकर रह रहा था। बताया गया है कि वर्ष 2025 में बाढ़ आने के बाद परिवार कुछ समय के लिए फरीदाबाद चला गया था और हाल ही में वापस लौटकर यहां रहने लगा था। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामवीर के वापस आने के दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था। हालांकि, फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह व्यक्ति कौन था और उसका श्यामवीर से क्या संबंध था। पुलिस श्यामवीर के लापता होने और जमीन में मिले शव के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकालकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। इसके बाद ही शव की पहचान और मौत के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें