फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजमिस्त्री की हत्या में पत्नी और दोस्त गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 11:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेम संबंधों के चलते हत्या करने का आरोप, दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। रघुवीर कॉलोनी में सोमवार की देर रात राजमिस्त्री राकेश (35) की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने उसकी पत्नी और दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है राजमिस्त्री की पत्नी के उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध हैं। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजमिस्त्री राकेश के भाई मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी खुशबू व बच्चों के साथ सात महीने से कॉलोनी में किराये पर रहता था। राकेश के साथ उसका दोस्त रंजीत भी रहता था। आरोप है कि उनके भाई राकेश को कुछ समय पहले पता चला कि उसकी पत्नी खुशबू व रंजीत के बीच अवैध संबंध हैं। इस मामले में राकेश ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार की सुबह उनके पास फोन आया कि राकेश उठ नहीं रहा है। सूचना मिलते ही वह राकेश के घर पर पहुंचे, जहां राकेश मृत अवस्था में पड़ा था। उसके कान से खून बह रहा था और शरीर पर काफी चोट के निशान थे। सूचना के बाद पहुंची क्राइम ब्रांच 65 ने जांच की। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच की ओर से राकेश की पत्नी और मुख्य आरोपी रंजीत को हिरासत में ले लिया गया है। अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें