फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विसरा रिपोर्ट आई तो डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन

साल 2020 में जैन कॉलोनी निवासी महेंद्र के साथ हुई थी लता की शादी
आदर्श नगर थाने में दर्ज हुई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जैन कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता लता की नवंबर 2023 में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। पुलिस द्वारा जांच के लिए विसरा फोरेंसिक लैब भेजा गया था। अब विसरा की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को पता चला कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता प्रेमचंद के बयान पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने डेढ़ साल बाद दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होडल निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उन्होंने साल 2020 में अपनी बेटी लता की शादी जैन कॉलोनी निवासी महेंद्र के साथ की थी। शादी के समय उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। कुछ समय तक तो महेंद्र व उसके परिवार के लोगों ने उनकी बेटी को सही ढंग से रखा लेकिन उसके बाद उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उनकी बेटी का एक बच्चा भी है। नवंबर 2023 में उनकी बेटी लता की हालत खराब होने के चलते उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लेकिन विसरा जांच के लिए भेजा गया। करीब डेढ़ साल बाद विसरा की रिपोर्ट मिली। जिसमें पाया कि लता की मौत जहर खाने की वजह से हुई है। जिसके बाद शनिवार रात को थाना आदर्श नगर पुलिस ने लता के पिता प्रेमचंद की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के महेंद्र, प्रवीन, मुकेश, लज्जा, आरती, रेखा पर केस दर्ज किया है। पुलिस टीम अब मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें