फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती ने बात करना बंद की तो वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया में रहने वाली युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पहले सहमति संबंध में रहने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 साल के इंद्रजीत कुमार के तौर पर हुई। वो बिहार का मूल निवासी है और नोएडा के खोड़ा में रहता है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने युवती की मर्जी के बगैर उसका वीडियो अपने मोबाइल में सेव कर रखा था। युवती ने बात करना बंद कर दिया तो उसने बदनाम करने के लिए वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वो पल्ला थाना एरिया में पीजी में रहती है। लगभग 5 साल पहले युवती की दोस्ती इंद्रजीत से हुई थी। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस दौरान उनमें अक्सर होने वाली वीडियो कॉल को आरोपी ने अपने मोबाइल में सेव कर लिया था। बाद में युवती को पता चला कि इंद्रजीत कई अन्य युवतियों से बात करता है और उनसे भी संबंध रखता है। तब युवती ने इंद्रजीत से बात करना बंद कर दिया था। युवती ने आरोप लगाया कि ब्रेकअप के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने के लिए 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर दी। पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें