फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मांझे में उलझा बाइक सवार तो लगाए ब्रेक, कार व ऑटो टकराए, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक युवक ऑटो में सवार होकर वृंदावन से वापस लौट रहा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल एलिवेटेड रोड पर जा रहे बाइक सवार ने मांझे में उलझने के चलते अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही कार व एक ऑटो भी ब्रेक लगाने के चलते टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तो बच गया लेकिन ऑटो के कार में टकराने से उसमें सवार फरीदाबाद के हरीश (18) की गंभीर चोट लगने के चलते मौत हो गई। मृतक फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारे के पास का रहने वाला था। मृतक की मां ने दोस्तों पर हत्या का अंदेशा जताया है। पलवल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक हरीश रविवार अल-सुबह करीब चार बजे अपने दोस्त अंकित, शिवम, सन्नी और इमरान के साथ ऑटो से वृंदावन गया था। ऑटो इमरान चला रहा था। वापस लौटते समय शाम करीब छह बजे जब वे पलवल एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो कुछ लड़के एलिवेटेड रोड पर पतंग लूट रहे थे। इसी दौरान आगे जा रहा एक बाइक सवार मांझे की चपेट में आ गया और उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। हेलमेट पहने होने के चलते बाइक सवार मांझे से चोट लगने से बच गया। तभी पीछे आ रही 2-3 कारें और आखिरी में ऑटो आपस में टकरा गए।
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि ऑटो में आगे बैठे हरीश के सीने में इस हादसे में गंभीर चोट लगी और वो बेहोश गया। दोस्तों ने उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को फरीदाबाद बीके अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

यहां मौजूद मृतक की मां कुसुम ने बेटे के दोस्तों पर ही हत्या का जताया है। महिला का कहना है कि बेटे को वृंदावन ले जाते समय उन्हें कुछ नहीं बताया गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद है। महिला के अनुसार परिवार मूलरूप से यूपी मथुरा का रहने वाला है। मां ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है और वह घरों में खाना बनाने का कार्य करती है। फिलहाल हथीन गेट पलवल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें