संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा गांव में कृषि भूमि पर महिला ने कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने परिवार के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव की रहने वाली सोना देवी ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद के चलते आरोपी उनके खेत पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने खेत में मौजूद थीं। उसी दौरान 15 से 20 लोग वहां 5 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और खेत में जबरन फसल जोतने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोना देवी और उनके देवर भारत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।