फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के दौरान गांजा पीने से मना किया तो मालिक पर चलवा दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भांखरी औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी में काम के दौरान गांजा पीने से मना करने पर एक युवक ने कंपनी मालिक पर गोली चलवा दी। आरोपी ने कंपनी मालिक से खर्चे के लिए पांच हजार रुपये भी मांगे थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितिन दिल्ली ओम विहार का रहने वाला है। आरोपी पिछले 6 साल से भांखरी स्थित कंपनी में काम करता था। वह कंपनी में ही रहता था। वह गांजे के नशे का आदि है। कंपनी के मालिक ने उसे नशा करते देख लिया और नशा करने के लिए मना किया। नहीं मानने पर कंपनी मालिक ने उसे धमका दिया। साथ ही उसके द्वारा मांगे गए पांच हजार रुपये देने से भी मना कर दिया। नाराज युवक ने अपने साथी को मालिक को धमकाने के लिए बुलाया। दोनों ने कंपनी मालिक पर गोली चला दी और फरार हो गए। कंपनी मालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में केस दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच 48 टीम ने आरोपी नितिन को लेजरवैली पार्क सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें