फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल डंप के आधार पर बच्ची के कातिल की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। अब पुलिस मोबाइल डंप के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जीआरपी के अलावा इस केस को थाना मुजेसर पुलिस और 11 क्राइम ब्रांच अपने अपने एंगल से देख रही हैं। 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कई टीम मामले की जांच में लगी हुई हैं। फिलहाल पुलिस मोबाइल डंप के आधार पर केस की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के इलाके से कई हजार मोबाइल नंबरों का डाटा निकाला है जो घटना के समय मौके के आसपास चालू थे। इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी मोबाइल इस्तेमाल ही ना करता हो। दरअसल जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया, वह स्लम इलाका है। नशेड़ी किस्म के लोग भी इलाके में रहते हैं। ऐसे लोग फोन का इस्तेमाल नहीं करते। 12 अगस्त को बच्ची का शव रेलवे लाइन पर मिला था।
-----------
दो हजार से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस
पुलिस की 15 टीमें अभी तक दो हजार से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन नतीजा शून्य है। जांच का दायरा गुरुग्राम और रेवाड़ी तक पहुंच गया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने केस की जांच के लिए सभी 11 क्राइम ब्रांच को जांच में लगा रखा है। ये टीमें डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा को रिपोर्ट कर रही हैं। एसपी जीआरपी संगीता कालिया भी कई दिनों तक शहर में रहकर जांच कर चुकी हैं। पुलिस ने जिनसे पूछताछ की उसमें कूड़ा बीनने वाले से लेकर घटनास्थल के पास काम करने वाले दुकानदार व कर्मचारी शामिल हैं। 14 अगस्त को पुलिस की टीमों ने अलग-अलग सेक्टर बनाकर लोगों से पूछताछ शुरू की थी। डीजीपी हरियाणा ने केस की सूचना देने पर दो लाख के इनाम की घोषणा कर रखी है। बाल कल्याण समिति भी मामले पर नजर बनाए हुए है। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन श्रीपाल करहाना, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा, काउंसलर अपर्णा ने बच्ची के परिवार से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें