पिटाई वीडियो हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एम्स शाखा के इमरजेंसी गेट के सामने ऑटो खड़ा करने से मना करने पर सिक्योरिटी गार्ड और ऑटो चालक के बीच जमकर मारपीट हुई। ऑटो चालक ने बेसबॉल से गार्ड पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
नेशनल हाईवे स्थित एम्स शाखा का हाईवे की ओर इमरजेंसी गेट है। जहां से एंबुलेंस का आवागमन इमरजेंसी के लिए होता है। उक्त गेट को सामान्य लोगों के लिए बंद किया हुआ है। उक्त गेट पर सुरक्षाकर्मी दीपक की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार की शाम को गेट के सामने एक ऑटो चालक ने इमरजेंसी गेट के सामने ऑटो खड़ा कर दिया। जिस पर गार्ड ने चालक से ऑटो हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर चालक और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी होने पर ऑटो चालक ने बेसबॉल का डंडा निकाल कर गार्ड की पिटाई कर दी। जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आदर्श नगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है।