संवाद न्यूज एजेंरी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में इमरजेंसी और ओपीडी के बाहर रखे स्ट्रेचर की सफाई नहीं हो रही है। इससे दूसरे मरीजों में भी इंफेक्शन होने का डर लगा रहता है। गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए जो स्ट्रेचर मौजूद होते हैं, उन्हें मरीजों के इस्तेमाल करने के बाद कर्मचारियों द्वारा साफ नहीं किया जाता है।
बीके अस्पताल में हर रोज हजारों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें कुछ मरीज गंभीर व चलने फिरने में असमर्थ होते होते हैं। उनकी सुविधा के लिए ओपीडी में दो स्ट्रेचर और दो व्हीलचेयर रखी हुई हैं। वहीं, इमरजेंसी के बाहर 5 स्ट्रेचर और तीन व्हीलचेयर उपलब्ध हैं। इनकी सफाई नहीं होने से दूसरे मरीजों को परेशानी होती है। जब स्ट्रेचर खून से गंदा हो जाता है तो उसको साफ करने की जिम्मेदारी ओपीडी और इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी की होती है, लेकिन कर्मचारी ठीक से सफाई नहीं करते हैं।
इसको लेकर सुपरवाइजर को सख्त हिदायत दी गई है कि स्ट्रेचरों की समय-सयम पर जांच करें। अगर साफ नहीं है तो वह तुरंत साफ करवाएं। - डाॅ रोहित गौड़, आरएमओ
-