फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंडियों में आज से होगी गेहूं की खरीद, मार्केट कमेटी ने तैयारियां कीं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के कारण मंडियों में तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मार्केट कमेटी द्वारा मंडियों में बिजली, पानी व किसानों के विश्राम की व्यवस्था कर दी है।मंडियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों के लिए खरीद के दिन भी तय कर दिए गए हैं। कमेटी ने मंडियों में पर्याप्त मात्रा में वारदाना (बोरी) उपलब्ध कराने का दावा किया है। वहीं खरीद के दौरान मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई जा चुकी हैं। मंडियों में किसानों के लिए शौचालयों को साफ करवा दिया गया है। सरकार की ओर से गेहूं खरीद करने के बाद राशि सीधे किसानों के खाते में 24 घंटों के अंदर पहुंचाने का दावा किया गया है।
जिले के किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कटाई का काम प्रभावित हो गया। जिले के अंदर मुख्य रूप से 10 मंडियों में खरीदारी की जाती है, जिनमें पलवल, होडल, हसनपुर, हथीन, खांबी, दीघोट, बड़ौली, चांदहट, धतीर व मंडकौला मंडी शामिल हैं। मार्केट कमेटी की मानें तो सभी मंडियों में सफाई से लेकर अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। एक अप्रैल से फसलों की खरीद के लिए जिले की मंडियां पूरी तरह तैयार हैं। खरीद एजेंसियों के पास प्राप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध हैं। मंडियों में सफाई व तुलाई के लिए प्राप्त मजदूर मौजूद हैं। मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वाटर कूलरों की मरम्मत करा दी गई है। किसानों के विश्राम की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन

-
गेहूं उठान की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया, जिसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इस बार फसल के उठान में कोई समस्या नहीं आएगी
- सीमा शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक

फसल खरीद के लिए पूरी तैयारी है। मंडी में बिजली, पानी, विश्राम व शौचालय की व्यवस्था कर दी गई है। किसानों के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई है। ज्यादातर किसानों ने अपनी फसलों का पंजीकरण कराया हुआ है, जिन्होंने नहीं किया है, उनका तुरंत भी पंजीकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


- मनदीप सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी पलवल
मंडी आढ़ती एसोसिएशन मांगों को लेकर देगी धरना
मंडी आढ़ती एसोसिएशन पलवल अपनी मांगों के लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला गौरव तेवतिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अनाज मंडी में एक से लेकर पांच अप्रैल तक आढ़तियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 28 मार्च को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उनकी मांग है कि अनाज मंडी में जो भी फसल आये, उस पर आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन मिलना चाहिए। सरसों की खरीद भी आढ़तियों के माध्यम से ही होनी चाहिए और उस पर भी आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन मिलना चाहिए। सरकार ने यदि धरना-प्रदर्शन के बाद भी आढ़तियों की मांगों को नहीं माना तो प्रदेशभर में सभी आढ़ती 15 से लेकर 25 मई तक जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें