फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से वेल्डिंग करने वालों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से उत्पादन की लागत काफी बढ़ गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में हुई हालिया बढ़ोतरी से जिले के व्यापारी बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। इस वृद्धि का सबसे गहरा असर न केवल ढाबा और होटल संचालकों पर पड़ा है, बल्कि शहर के मुजेसर और नगला पार्ट-2 जैसे इलाकों में चल रहे सैकड़ों लघु उद्योगों के सामने भी अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।

मुजेसर और नगला पार्ट-2 औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित अधिकांश इकाइयां मुख्य रूप से लोहे की वेल्डिंग और कटिंग के काम पर निर्भर हैं। इन कार्यों में गैस का व्यापक स्तर पर उपयोग होता है। उद्यमियों का कहना है कि वेल्डिंग कार्य में गैस ही प्राथमिक ईंधन है। अचानक दामों में हुई इस बेतहाशा वृद्धि से उनके उत्पादन की लागत काफी बढ़ गई है। उनका कहना है कि इससे पहले ब्लैक में यह सोचकर सिलिंडर खरीद रहे थे कि कुछ दिनों की बात है, फिर दोबारा से स्थिति सामान्य हो जाएगी, पर अब तो आधिकारिक तौर पर ही इसके दाम ब्लैक के बराबर हो गए हैं।
विज्ञापन


उद्यमियों का कहना है कि यही आलम रहता है, तो आगामी दिनों में किसी भी तरह के ऑर्डर पर 20 से 25 प्रतिशत दाम बढ़ाने पड़ जाएंगे। पुराने ग्राहक छूट ना जाएं, इसलिए अभी शुरुआती दिनों में बढ़ोतरी नहीं की है। बता दें कि अगर वेल्डिंग कराना महंगा होता है, तो इसका असर आम जनता पर भी पड़ेगा, क्योंकि घर के नए गेट और खिड़कियां आदि बनाने में मुख्य रूप से वेल्डिंग का कार्य किया जाता है।

बातचीत

सिर्फ गैस की ही बात नहीं है, पहले से ही कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, और अब गैस के दाम बढ़ने से एक नई समस्या सामने आ गई है।-रोहताश पांचाल, उद्यमी
विज्ञापन


हमारा पूरा काम गैस वेल्डिंग पर टिका है। ऑर्डर पहले से तय रेट पर लिए जाते हैं, लेकिन बीच में ईंधन के दाम बढ़ने से हमें जेब से नुकसान उठाना पड़ रहा है।-हबीब खान, उद्यमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें