फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के जनादेश पर भीड़तंत्र को हावी नहीं होने देंगे : धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
फरीदाबाद में बीके चौक पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में कार्यकर्त - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ी भीड़, विपक्ष और राहुल गांधी पर साधा निशाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को फरीदाबाद में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास हासिल करने में असफल हो रहे लोग अब सांविधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। लोकतंत्र में सरकार जनता के जनादेश से बनती है। दबाव, दादागिरी और अराजकता के सहारे सत्ता हासिल करने की सोच स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा और देश के जनादेश पर भीड़तंत्र को हावी नहीं होने देंगे।

कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली में रैली की। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने फरीदाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अगुवाई में बीके चौक से शुरू होकर हार्डवेयर चौक एनआईटी तक इस रैली का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और आमजनों को संबोधित किया। उनके साथ गुरुग्राम के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


हारने के बाद आती है ईवीएम की याद

रैली के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस को हारने के बाद ईवीएम की याद आती है। लेकिन जिन राज्यों में वह ईवीएम के साथ जीतते हैं, वहां पर सवालिया निशान नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा के लोकसभा चुनाव परिणामों जनता ने भाजपा के पक्ष में निर्णय नहीं दिया, वहां पार्टी ने जनादेश स्वीकार किया। कांग्रेस की परेशानी तब शुरू होती है, जब वही जनता नरेंद्र मोदी और भाजपा पर भरोसा जताती है। प्रधान ने कहा कि जो प्रक्रिया पहले स्वीकार्य थी, वही आज चुनाव आयोग करे तो उसे भाजपा से मिलीभगत बताना सही नहीं है। रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए। भाजपा की पदयात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पर्यावरण मंत्री राव नरवीर सिंह, खाद्य मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कालोनियों में कैद हुए लोग, पुलिस ने बंद किए रास्ते

भाजपा की रैली को देखते हुए पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी। बीके चौक से हार्डवेयर चौक तक होने वाली इस रैली के दौरान मार्ग में आने वाली सभी सोसाइटियों के गेट पुलिस ने बंद कर दिए थे। लोगों को अपने घर से शहर में दूसरे स्थान पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर लोग अपनी सोसाइटियों के बाहर जा सके।

फरीदाबाद में बीके चौक पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में कार्यकर्त- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें