फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आठ एकड़ में बन रहे विज्ञान भवन के लिए करना होगा अभी और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78 में बन रहे विज्ञान भवन का निर्माण कार्य करीब 22 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि कन्वेंशन सेंटर का काम अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78 में लगभग आठ एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण कर रहा है। यह हरियाणा का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। अगस्त 2019 में इसका शिलान्यास किया गया था। पहले विज्ञान भवन के लिए 378 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूर हुआ था, लेकिन डिजाइन में बदलाव होने व निर्माण में देरी होने के चलते इसका एस्टीमेट बढ़ाकर 416 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इसका कार्य पिछले साल फरवरी महीने में शुरू किया गया । एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि विज्ञान भवन का 22 प्रतिशत काम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें