फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से सड़क पर जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-48 में इलाके में तीन दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़कों पर नालियों का दूषित पानी भरा होने से लोगों का रास्ते से निकलना भी दुर्भर हो गया है। लोगों का कहना हैं कि घरों के सामने पानी जमा हुआ पड़ा है। अब उनको लंबा सफर तय कर दूसरे रास्ते से आवाजाही करनी पड़ी रही हैं। वह कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निगम सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में शहरभर में जलभराव की समस्या बन जाती है। कुछ ऐसा ही हाल सेक्टर-48 में बना हुआ है। जहां पर तीन पहले हुई बारिश लोगों के आफत बन गई। इलाके में बारिश के वजह से घुटने तक पानी भर गया था। जो कि शनिवार तक सेक्टर में लोगों के घरों के बाहर भरा हुआ है। जिससे उनको अब पांच मिनट के रास्ते के लिए पंद्रह मिनट का रास्ता तय करना पड़ता है। वहीं, कई बार चालक बाइक से फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। सेक्टर के लोग निगम से शिकायत कर चुके है लेकिन उनकी समस्या पर कार्रवाई नहीं की गई है।
वर्जन-
इलाके में परचून की दुकान है। जल भराव के कारण अब ग्राहक भी दुकान पर नहीं आ रहे है। ऐसे में दुकान बंद करनी पड़ गई है। साथ ही रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो गया है। - विजय थपलियाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

सेक्टर में हल्की बारिश होने पर सड़के तालाब बन जाती है। घरों में पानी घुसने लगता है। मजबूरी में जल भराव में होकर निकलने पड़ता है। संक्रामक बीमारियों कैे फैलने का डर भी पैदा होने लगा है। अब किससे अपनी शिकायत करें। - पुष्पा पांडेय, स्थानीय निवासी
अगर सेक्टर में जलभराव की समस्या है तो मौके पर अधिकारियों को भेजकर लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा। लोगों की हर प्रकार से सहायता की जाएगी। - रामजीलाल, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें