फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद एनआईटी-3 कल्याणपुरी मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को गलत दिशा में चलाने पड़ रहे वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में सोमवार को हुई बारिश के बाद एनआईटी-3 कल्याणपुरी के पास सड़क पर जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई। कई दिनों से सड़क पर पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते वाहन चालकों को मजबूरन गलत दिशा में वाहन चलाने पड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।


स्थानीय निवासी आकाश ने बताया कि इस सड़क पर कई दिनों से पानी जमा है। सोमवार की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ी। कई बाइक सवार अपने कपड़े खराब होने से बचाने के लिए पैर ऊपर उठाकर वाहन चलाते नजर आए। वहीं पैदल राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर निमेश दत्ता ने बताया कि यहां हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर काफी पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न झेलनी पड़े। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क पर होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें