फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी के टैंकर ने ढाई साल के मासूम को 20 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम एसजीएम नगर में 25 फुट रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

दुर्घटना के समय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। एसजीएम नगर स्थित 25 फुट रोड पर घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। टैंकर ने बैक करते समय बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे बच्चा टैंकर के पीछे फंस गया और उसको 20 मीटर तक घसीट कर ले गया। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी हरिओम ने बताया कि वह कंपनियों की गाड़ियों की डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है। उनके दो बच्चे बेटी पूजा साढ़े चार साल और बेटा सुमित ढाई साल का है। उनकी गली में रोजाना आरओ का पानी सप्लाई करने वाली गाड़ियां आती हैं। छोटी गलियां होने के बावजूद उनकी रफ्तार काफी तेज होती है। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने गाड़ी चालकों को समझाया कि गाड़ी को धीरे चलाया करो, क्योंकि गली में बच्चे खेलते हैं। सोमवार की शाम को उनको बेटा सुमित घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक आरओ का पानी सप्लाई करने वाला टैंकर उनके घर से कुछ दूरी पर पानी सप्लाई करने के बाद घर के पास आया। उनके घर के गेट पर खड़े बेटे सुमित को चालक ने टैंकर बैक करते हुए टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटकर ले गया । उनका बेटा टैंकर में पीछे की ओर फंसा गया। गली में खड़े सुनील दत्त, सूरज , मूलचंद ने टैंकर को रुकवाया और उनके बेटे को बाहर निकला। जब तक उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। बच्चे को उपचार के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें