फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लोड से गिरी पानी की टंकी की मरम्मत, दोपहर बाद होगी पानी की सप्लाई

Thu, 19 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-25 में नगर निगम की गिरी टंकी से प्रभावित कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बृहस्पतिवार दोपहर बाद बहाल हो पाएगी। निगम कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को जोड़ने के काम में जुटे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


कुछ बारीकी काम बचा है, जिसे बृहस्पतिवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। रात में भी मरम्मत का काम जारी रहा। ज्ञात हो कि सेक्टर-25 में नगर निगम ने पानी की दो टंकी (ओवरहेड स्टोरेज रिजर्व वाटर) बना रखी थी। इनमें से एक 1970 में बनाई गई थी। इस टंकी की कुल क्षमता करीब 9 लाख लीटर थी।

रविवार की शाम करीब 4 बजे टंकी अचानक पानी के लोड से बैठ गई। इससे  सेक्टर-22, 23, 23ए, 24, 25, 55, 58, जवाहर कॉलोनी, गोंछी, जीवन नगर, मुजेसर और एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


हुडा ने तो सेक्टर-55 में मंगलवार की रात में ही पानी सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन निगम का अभी मरम्मत का काम जारी है। एक्सईएन रमन शर्मा का कहना है कि अधिकांश मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। 5 से 10 फीसदी काम शेष रह गया है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद पानी सप्लाई बहाल हो जाएगी। वैकल्पिक तौर पर टैंकर से लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें