फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज शाम से दो दिन तक कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, पहले से कर लें इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर में रैनीवेल की तीसरी लाइन को नई पाइप लाइन से जोड़ने का चलेगा काम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। मिर्जापुर में आगरा नहर के पास रैनीवेल की जलापूर्ति लाइन नंबर तीन को नई पाइप लाइन से जोड़ने के लिए 48 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यह काम 30 अक्तूबर की शाम 6 बजे से एक नवंबर की शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पानी बिल्कुल नहीं आएगा, जबकि कुछ कॉलोनियों में रैनीवेल की छठी लाइन से आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अनुसार, आगरा नहर की ग्रीन बेल्ट के साथ 900 मिलीमीटर व्यास की नई पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब पुरानी पाइप लाइन को नई लाइन से जोड़ने का काम किया जाना है। संबंधित एजेंसी ने कनेक्शन जोड़ने के लिए 48 घंटे तक जलापूर्ति बंद रखने का अनुरोध किया था। अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ विचार-विमर्श के बाद इस अवधि में पानी की आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह रहेगी बंद

एफएमडीए के अनुसार, एसबीएस सरन तालाब, अग्रवाल कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एयरफोर्स स्टेशन, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-11 और वाईएमसीए क्षेत्र में इस दौरान पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन क्षेत्रों के निवासियों को दो दिन अपनी जरूरत के अनुसार पानी का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन


तीन कॉलोनियों में रहेगी आंशिक आपूर्ति

एसबीएस परशुराम, पर्वतीय कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में रैनीवेल की छठी लाइन के माध्यम से आंशिक रूप से पानी उपलब्ध रहेगा। एफएमडीए ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे आपूर्ति बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से पर्याप्त पानी जमा करके रखें, ताकि दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें