फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज रात 11 बजे से जलापूर्ति रहेगी बंद, पानी का भंडारण कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार टंकियों और अन्य बर्तनों में अतिरिक्त पानी भर लिया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के कई हिस्सों में दो दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहने की सूचना के बाद लोगों ने पहले से ही पानी का भंडारण कर लिया। अधिकांश लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार टंकियों और अन्य बर्तनों में अतिरिक्त पानी भर लिया है, ताकि जलापूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शहर के बड़े हिस्से में रहने वाले लोगों को 2 अगस्त की रात 11 बजे से 4 अगस्त की रात 11 बजे तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल वाटर सप्लाई लाइन नंबर-2 को लाइन नंबर-1 से जोड़ने के लिए 48 घंटे का शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते कई सेक्टरों और कॉलोनियों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी कई क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में लगातार दो दिन जलापूर्ति बंद रहने से घरेलू कामकाज, पेयजल और अन्य दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। इसी आशंका को देखते हुए लोगों ने पहले ही पानी का अतिरिक्त इंतजाम कर लिया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जलापूर्ति जल्द बहाल होगी और भविष्य में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।



लोगों से बातचीत



पहले से ही पानी की आपूर्ति अनियमित रहती है। दो दिन तक पानी नहीं मिलने की स्थिति में दिक्कत और बढ़ जाती, इसलिए परिवार की जरूरत के हिसाब से पानी भर लिया है। - रेणू, सेक्टर- 7
विज्ञापन

-

पीने के पानी के अलावा खाना बनाने, कपड़े धोने और साफ-सफाई के लिए भी पर्याप्त पानी चाहिए होता है। इसी कारण पहले से पानी का भंडारण कर लिया गया है। - उमा, चावला कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें