फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार दिन से प्रेम नगर झुग्गी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद, लोग सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। 4 दिनों से प्रेम नगर झुग्गी क्षेत्र सेक्टर 4 में पानी की सप्लाई बंद है। सभी जगह शिकायत करने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता गोल्डी बरेजा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व सरकार के शीर्ष नेतृत्व को इस समस्या से अवगत कराया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान ना हुआ तो अधिकारियों की शिकायत की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पानी की सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर सुबे सिंह, जुम्मन, भगत, सुभाष, रोशनी, शहनाज मनोज, मजूर, अशोक, महेश, राज देवी, पार्वती, उमा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें