फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संजय कॉलोनी में पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में एक बार आपूर्ति होने से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी के निवासी इन दिनों पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में करीब 15 दिन में एक बार पानी की आपूर्ति होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पानी की कमी के चलते कई परिवार निजी टैंकरों से पानी मंगवाकर अपनी जरूरत पूरी करने को मजबूर हैं।
निवासियों के अनुसार, पानी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। निवासी कमला और ललिता ने बताया कि पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण लोगों ने अपने घरों के बाहर ड्रम और टंकियां रखकर पानी का भंडारण करना शुरू कर दिया है। कई बार लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण उसकी गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार गंदा और बदबूदार पानी भी सप्लाई किया जाता है। इससे लोगों को पानी के इस्तेमाल में परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। निवासियों का कहना है कि दूषित पानी के कारण खासकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित और साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। निवासियों ने जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें