फरीदाबाद। सेक्टर-7 में बिजली की भूमिगत लाइनें बिछाने के दौरान बुधवार को खुदाई में लापरवाही बरती जा रही है। कई जगह पानी के पाइप टूट रहे हैं। डिवाइडर रोड पर मंदिर के पास भी खुदाई के दौरान पानी का पाइप टूट गया। इससे आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने काम में सावधानी बरतने की मांग की। एसडीओ दिनेश ने बताया कि शाम को खुदाई के दौरान पानी की लाइन टूट गई थी। सुबह तक पाइप लाइन ठीक कर दी गई।