फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लायर<bha>--</bha> राजकीय माध्यमिक स्कूल के कक्षाओं में जलभराव, छह सौ बच्चों की पढ़ाई अधर में लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उपमंडल में लगातार हो रही बारिश के कारण राजकीय माध्यमिक स्कूल मठेपुर के अधिकांश भवन एवं खेल के मैदान बरसाती पानी से भर गया है। इस कारण स्कूल में पढ़ रहे छह सौ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस स्कूल के भवन में प्राथमिक एवं माध्यमिक दोनों की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। स्कूल भवन में कुल दस कमरे हैं। जिनमें से सात कमरे पूर्णरूपेण पानी से भरे हुए हैं। इस कारण सिर्फ तीन कमरों में ही कक्षाएं चल रही है। इन्हीं कमरों में ही स्टाफ के कार्यालय का प्रबन्ध किया गया है। स्कूल परिसर में जलभराव होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विंग के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि पानी निकासी के उपाय किए गए है परंपु पानी निकासी नहीं हो पाई है। गांव के सरपंच अल्ताफ, सरपंच के पिता दीनमोहम्मद ठेकेदार ने भी शिक्षण स्टाफ से बात की और पानी निकासी की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। माध्यमिक विंग के इंचार्ज संजय ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। स्कूल में फिलहाल तीन कमरों में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ नसीम अहमद ने कहा है कि ग्राम पंचायत मठेपुर को पानी निकासी के लिए एक मोटर दी हुई है। जोकि जोहड़ से पानी की निकासी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें