फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन बाद भी नहीं खत्म हुआ जलभराव, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल शहर जलमग्न, दो दिन बाद भी नहीं हुई जलनिकासी,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र में दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद भी पूरा शहर जलमग्न है। दो दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन पानी की निकासी नहीं कर सका है। बरसाती पानी से परेशान लोग अब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर नगर परिषद व प्रशासन की तीखी आलोचना हो रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की है कि वे स्वयं शहर की स्थिति का जायज़ा लें और यह देखें कि पानी निकासी के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये आखिर कहां गए।

प्रशासन ने बरसात से पहले ड्रेनों की सफाई के आदेश दिए थे, लेकिन ज़मीनी हालात इसके विपरीत हैं। महीनों से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था, जाम नालियों और गंदगी के कारण अधिकांश कॉलोनियों, मोहल्लों और बाजारों में पानी भर गया है। शहर की सड़कों पर कई-कई फुट ऊंचा पानी जमा है। सबसे अधिक जलभराव नगर परिषद कार्यालय, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, नानक डेरी रोड और वेयरहाउस रोड पर है, जहां पानी ने तालाब जैसा रूप ले लिया है। उपमंडल कार्यालय परिसर में बना वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विफल रहा। तीन साल पहले लाखों की लागत से बने अग्रसेन चौक से गोडोता चौक तक के रोड पर भी पानी भर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा हसनपुर में
जिले में बीते दो दिनों के दौरान दौरान सबसे अधिक वर्षा हसनपुर में 80 मिमी दर्ज की गई। वहीं पलवल में 60 मिमी, बहीन में 56 मिमी होडल में 44 मिमी और हथीन में सबसे कम 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें