फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना में जलस्तर बढ़ा, 18 गांवों में घर खाली करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया सतर्क, टीमें लगातार गश्त कर रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हथिनीकुंड बैराज से शनिवार शाम करीब 5 बजे 52,241 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। इसके बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। इसके चलते प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों को खाली कराने के आदेश जारी कर दिए।
प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना से लगते 18 गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया और घर खाली करने के आदेश दिए। बसंतपुर, मंझावली और घरोड़ा सहित डूब क्षेत्र के गांवों में प्रशासनिक टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। वहीं लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने का काम जारी है। ग्रामीणों को कहा गया है कि वह सतर्क रहें और लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


फरीदाबाद उप-मण्डल अधिकारी अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा सहित कई विभागों के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल जलस्तर घटने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन एहतियातन अलर्ट जारी है। यमुना के बढ़ते जलस्तर से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। बसंतपुर और मंझावली गांव के कई किसानों की धान और बाजरे की खड़ी फसलें पानी में डूब गईं। कई परिवारों को खेतों के पास बने अपने घरों से सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

सौरव तंवर ने बताया हर साल पानी आता है, लेकिन इस बार तेजी से जलभराव हुआ। फसलें खराब हो गईं और हमें खेत छोड़ने पड़े। वहीं पूजा ने कहा पशुओं को निकालकर सुरक्षित जगह ले जाना सबसे मुश्किल काम रहा। पूरा परिवार दिन-रात चिंता में है।
प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात हैं और प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर तथा सुरक्षित ठिकानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन



एसीपी सराय ने यमुना किनारे बसे गांवों का दौरा किया

बाढ़ के खतरे की आशंका को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को एसीपी सराय राजेश कुमार ने यमुना किनारे बसे संवेदनशील गांवों का दौरा किया गया। एसीपी सराय ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी। यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट है और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मिलकर ही किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें