फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीमका में सीवर लाइन टूटने से मुख्य सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीमका गांव के पास सीवर लाइन टूटने से पिछले तीन दिनों से गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह सीवर लाइन तिगांव से मिर्जापुर एसटीपी को जोड़ती है। जो कि क्षतिग्रस्त हो गई है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया है, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है।

सीवर लाइन का पानी नीमका की मुख्य रोड पर बने मंदिर और स्टेडियम के अंदर भी भर गया है। जिससे मंदिर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वही स्टेडियम में खिलाड़ी प्रशिक्षण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को हो रही परेशानी
गांव के पूर्व सरपंच जगबीर ने बताया कि सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले तीन दिनों से मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है। इसको लेकर गांव के लोगों ने पार्षद से लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया है, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिल गई है रविवार तक समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें