फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-2 में जल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। सेक्टर-2 के निवासी पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट ने निवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। आरडब्ल्यूए के महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सेक्टर में लगे दस नलकूपों में से करीब चार हमेशा ही खराब रहते हैं। इसके कारण पानी की सप्लाई प्रभावित होती है।

निवासी जगदीश अधाना, होराम भाटी, ओमप्रकाश ने बताया कि अभी अप्रैल की शुरुआत में ही पानी की इतनी दिक्कत होने लगी है, तो मई और जून के महीनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


निवासी एस पी त्यागी और जगदीश प्रभाकर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़े नलकूपों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि नियमित जल आपूर्ति बहाल हो सके। इसके साथ ही सेक्टर में प्रस्तावित बूस्टिंग स्टेशन को लेकर भी कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन



महासचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से काफी पहले मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। यदि समय रहते इस परियोजना को पूरा कर लिया जाए, तो सेक्टर में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें