फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कूड़ा प्रबंधन से मजबूत होगी सफाई व्यवस्था: विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल तक चलेगी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था, ईस्ट और वेस्ट जोन में लगाए जाएंगे 907 वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। फरीदाबाद में घर-घर से कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन के लिए करीब 835.73 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर फाइनल कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि परियोजना के तहत शहर के ईस्ट और वेस्ट जोन में घर-घर से कूड़ा उठाने से लेकर उसके व्यवस्थित परिवहन तक की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि परियोजना की अवधि पांच वर्ष होगी। अनुबंध की शर्तों के अनुसार इसे अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। दोनों जोन में कूड़ा संग्रहण के लिए 712 हल्के वाणिज्यिक वाहन/टिपर और 195 ई-रिक्शा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में सात कचरा स्थानांतरण केंद्र विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर स्थिर कचरा संपीड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। कचरे के परिवहन के लिए हुक लोडर, कचरा कंटेनर और कचरा संपीड़क वाहनों समेत अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें