फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉरियर ने एसआर क्रिकेट क्लब को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉरियर ने एसआर क्रिकेट क्लब को दी मात
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए 33वें पीसीके कप के पहले सेमीफाइनल मैच में वायजर वॉरियर ने एसआर क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मात दे दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में वीआरसीसी क्रिकेट क्लब ने न्यू लाइफ क्लब को 51 रन से हराकर जीत दर्ज की। वायजर वॉरियर और वीआरसीसी क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल मैच में एसआर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। बल्लेबाज शमीम ने 60 और राजेश ने 21 रन की पारी खेली। वायजर वॉरियर के गेंदबाज बसंत ने चार, रविंद्र ने दो, रोशन और चेतन ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वायजर वॉरियर की टीम ने 14.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज शिव ने 39, संजय ने 37 और करन ने 27 रन बनाए। एसआर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज तुलसी ने एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए बसंत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआरसीसी ने न्यू लाइफ को हराया
वहीं, दूसरे मुकाबले में वीआरसीसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 156 रन बनाए। बल्लेबाज राघव ने 79, लक्ष्य ने 37 और मोहनीश ने 26 रन बनाए। न्यू लाइफ क्लब के गेंदबाज सारांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू लाइफ क्लब की टीम 19.5 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। बिट्टू ने 33 और सूरज ने 14 रन बनाए। वीआरसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने तीन, रिषभ व लक्ष्य ने दो-दो विकेट लिए। राघव बतरा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें