फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कई वारदातों में तीन वर्ष से फरार चल रहे पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को दिल्ली के शालीमार बाग से काबू किया है। आरोपी फरीदाबाद में अपनी पहचान को छुपाकर रह रहा था।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नोएडा पुलिस के हवाले किया है। आरोपी की पहचान संतोष पासवान निवासी सरस्वती विहार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। जिला एसटीएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के अनुसार, वर्ष 2023 में आरोपी संतोष पासवान यूपी के जिला चंदौली अंतर्गत थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता अधिनियम सहित गो वंश के वध में शामिल होने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। चंदौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। जिस पर कार्रवाई करते हुए यूपी के वाराणसी मंडल के उप महानिरीक्षक कार्यालय से पत्र 34/2026/2203 जारी करते हुए आरोपी संतोष पासवान पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। प्रभारी अनिल छिल्लर ने कहा कि टीम को सूत्रों से जानकारी मिली कि पिछले तीन वर्ष से फरार आरोपी संतोष पासवान अपनी पहचान छुपाकर फरीदाबाद के 22 सी फ्रूट गार्डन में रह रहा है। टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे दिल्ली के शालीमार बाग से काबू कर अदालत में पेश करने के बाद नोएडा पुलिस को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें