36 मामलों में वांछित आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार आरोपी से चोरी की 4 बाइक व स्कूटी बरामद
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी की चार बाइक व स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान पलवल के गांव दुधौला निवासी आकाश के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने थाना सेक्टर-58 के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी के 4 मामले सुलझाते हुए चार बाइक व स्कूटी बरामद की गई। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी पर फरीदाबाद में 21, पलवल में 14 तथा नूंह में 1 मामला दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। संवाद