फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग स्थानों से नकदी, आभूषण व वाहन चोरी

Mon, 19 Jun 2023 06:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से नकदी, आभूषण व वाहन चोरी सभी मामले दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, आभूषण और वाहन पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पल्ला की शिव कॉलोनी निवासी सुदेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून को परिवार के साथ रोहतक अपने गांव गए थे। 18 जून को पड़ोसी ने सूचना दी की घर का ताला टूटा है। सूचना पाकर वह गांव से वापस आए तो देखा घर कि ताला तोड़कर चोर अलमारी से 7500 रुपये व जेवरात चुरा कर ले गए। इसी काॅलोनी में रहने वाले अमित रंजन ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। पिता ऑटो चलाते हैं। 13 जून को उसके पिता घर के पास ही प्लॉट में ऑटो खड़ा कर बिहार चले गए। अगले दिन अमित ने देखा ऑटो प्लॉट में नहीं था। सेक्टर 58 थाना इलाके की राजीव कॉलोनी में रह रहे एक इंजीनियर का लैपटॉप चोरी हो गया। पीड़ित भरत लाल ने पुलिस को बताया वह नोएडा की एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद कार्यरत हैं। कंपनी की तरफ से उन्हें एक लैपटॉप मिला हुआ था। 15 जून को किसी ने घर में घुसकर लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें