फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौ वर्षोँ से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने नौ वर्षों से फरार वांछित आरोपी आलीमेव निवासी साहून को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत ने भगोडा घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहून के खिलाफ 27 जुलाई 2017 को राजस्व विभाग के कानूनगो गिरदावर सतपाल ने जानलेवा हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

राजस्व विभाग का स्टाफ दुर्वासा मन्दिर आली ब्राह्मण की भूमि का दखल दिलाने के लिए अदालत के आदेश पर 27 जुलाई 2017 को गया था। तहसीलदार मानव मलिक बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गए। जेसीबी द्वारा अवैध मकान तोड़े गए। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान सरकारी स्टाफ के साथ हाथापाई की गई। जानलेवा हमला किया गया। सरकारी काम में बाधा डाली गई। इस संदर्भ में बहीन थाना में केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद छह आरोपियों ममरेज उर्फ पप्पू, रोबिन, हामिद उर्फ कल्लू, रहीस, नियाज मोहम्मद व जमशेद को गिरफ्तार किया है। अब इसी मामले में साहून निवासी आलीमेव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें