फरीदाबाद। अजरोन्दा चौक पर गाड़ी में सो रहे एक व्यक्ति का पर्स और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। पीड़ित को सुबह नींद खुलने पर घटना का पता चला। पर्स में करीब 18 हजार रुपये नकद, चार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रखा हुआ था। झज्जर जिले के गांव बंबूलिया निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 11:10 बजे उन्हें अजरोन्दा चौक के पास नींद आने लगी थी। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी वहीं खड़ी कर दी और उसमें सो गए। 12 नवंबर की सुबह करीब 6:20 बजे जब उनकी नींद खुली तो उनका पर्स और दोनों मोबाइल फोन गायब थे। अरविंद कुमार ने सेक्टर-11 चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद