फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित स्लजहैमर क्रिकेट अकादमी में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में नौ रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर स्लजहैमर क्रिकेट अकादमी बल्लेबाजी करने आई। 50 ओवर के मुकाबले में केवल 32.1 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं, वीवाईसीएम सुपर किंग ने 29.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाया। वीवाईसीएम सुपर किंग कबीर आंनद मंगला ने 90 बॉल में 100 रन बनाए। साथ ही 16 चौके और एक छका लगाया। वहीं, स्लजहैमर क्रिकेट अकादमी से आए बल्लेबाजी को दक्ष कौशिक 51 व प्रभदित सिंह 49 रन बनाए। दक्ष कौशिक ने आठ चौके और एक छका लगाया। वहीं, प्रभदित सिंह ने 10 चौके लगाए। वीवाईसीएम सुपर किंग कुनाल नरवत ने आठ ओवर में 35 रन देकर चार विकेट दिए। अविरल भारद्वाज ने छ ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। संवाद