फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीआरसीसी 11 ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को वीआरसीसी 11 ने वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स की टीम 16.2 ओवर में मात्र 96 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सूर्यांश ने 34 और नव ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं, वीआरसीसी 11 के अमनप्रीत सिंह ने 15 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि आदित्य श्रीवास्तव को दो विकेट मिले। 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआरसीसी 11 ने मात्र 11.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। वैभव ने 38 और तनिष्क ने 20 रनों की तेज पारी खेली। वॉरियर्स की ओर से प्रतीक और संतोष ने दो-दो विकेट लिए। अमनप्रीत सिंह को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सूर्यांश को फाइटर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें